बम हमले में पाकिस्तान में 3 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट में सात लोग घायल हो गए। इसके साथ एक सैनिक और एक नागरिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विस्फोट शनिवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके में ओरक्जाई जिले में हुआ। माना जाता है कि तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों ने इस क्षेत्र को अपना ठिकाना बनाया हुआ है।
एक अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications