पाकिस्तान के लोग आतंकवाद से बेफिक्र : अध्ययन
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में शनिवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सामाजिक संस्था ने अपने अध्ययन 'ट्रेल ऑफ ट्रेजडी : ए क्रॉनोलॉजी ऑफ वायलेंस इन पाकिस्तान' में पाकिस्तान में 2010 में हुई आतंकवादी हमलों की एक ब्यौरेवार सूची तैयार की है।
अध्ययन में कहा गया है कि आम लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। इसके बावजूद लोगों में आतंकवाद के अभिषाप को लेकर किसी सामूहिक सोच का विकास नहीं हुआ है।
आतंकवादी पाकिस्तान में स्कूलों को निशाना बनाते रहे हैं। इधर आतंकवादियों ने सूफी संतों के दरगाहों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है, जो शांति, सहअस्तित्व और सहिष्णुता की शिक्षा देते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications