नीतीश ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक की
मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित बैठक में शामिल एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं, सूखा प्रभावित जिलों में राहत कार्य, भ्रष्टाचार सहित कई मसलों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद जनता को 'सरकार के अपने बीच' होने का एहसास कराना है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दूसरी पारी में नीतीश की जिलाधिकारियों के साथ यह पहली बैठक है। शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव अनुप मुखर्जी ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों सहित करीब सभी विभाग सचिवों के साथ बैठकर विकास योजनाओं की समीक्षा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications