भारद्वाज का फैसला राज्य सरकारों की स्थिरता पर खतरा : जेटली
जेटली ने कहा कि राज्यपाल ने दो वकीलों द्वारा की गई शिकायत पर मंत्रिपरिषद की सलाह नहीं ली जबकि सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देश के मुताबिक मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने से पहले इस प्रक्रिया को अपनाया जाना चाहिए।
जेटली ने एक बयान में कहा कि जिस मामले में अपराध की पहचान तक नहीं हुई है उस मामले में राज्यपाल ने मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल को खराब करना है।
जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजनेताओं को राज्यपाल नियुक्त करने की परम्परा बनी है। ऐसे में यदि राज्यपाल जांच पूरी होने से पहले और न्यायिक संस्था के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ अभियोजन की अनुमति देते हैं तो केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को अस्थिर करना आसान हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications