येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले स्पष्ट : मोइली
राज्यपाल भारद्वाज द्वारा येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्ठाचार से जुड़े आपराधिक मामले दर्ज करने की मंजूरी दिए जाने के विरोध में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्नाटक बंद के सवाल पर मोइली ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "येदियुरप्पा के भ्रष्टचार और भाई-भतीजावाद के मामले तो सर्वविदित हैं।"
उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और मुख्यमंत्रियों को कानून में कोई छूट नहीं है।"
मोइली ने कहा, "इस मामले में राज्यपाल फैसला नहीं करेंगे। मूल तौर पर यह अदालती मामला है और राज्यपाल के पास मुख्यमंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी देने का अधिकार है।"
कानून मंत्री ने राज्य में बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के हिंसक गतिविधियों की निंदा की। उन्होंने कहा, "वे शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार का बचाव कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications