राजस्थान में कॉलेज की छत ढही, छात्रा की मौत
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "विदेह कॉलेज में यह घटना शनिवार सुबह 9.30 बजे हुई। उस समय कक्षाएं चल रहीं थीं। कम से कम 19 लड़कियां मलबे में दब गई थीं।"
भरतपुर के जिलाधिकारी कृष्ण कुणाल ने बताया, "घटना में एक लड़की की मौत हो गई जबकि 18 घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।"
उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल लड़कियों को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल भेज दिया गया है जबकि अन्य छात्राओं को समीप के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुणाल ने कहा कि मलबा हटाए जाने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा, "हम मामले की छानबीन कर रहे हैं और घटना के कारणों को जानने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications