आस्टेलिया में 5 मंजिला इमारत से गिरकर श्रमिक जीवित
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे के बाद एक श्रमिक अपनी पीठ पर कुछ सामग्री लादकर बाहरी लिफ्ट के जरिए चढ़ रहा था। उसी दौरान वह नीचे गिर गया।
श्रमिक को गंभीर हालात में सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रमिकों और कर्मचारियों के सुरक्षित कार्यस्थल को लेकर काम करने वाली संस्था 'वर्क कवर' ने घटना स्थल पर छानबीन शुरू कर दी है।
'वर्क कवर' के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के प्रबंधक जॉन वाट्सन ने एक बयान में बताया, "ऊंचाई पर काम करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इस हादसे में श्रमिक की मौत भी हो सकती थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications