राज्यपाल के खिलाफ भाजपा का कर्नाटक बंद अस्वीकार्य : चिदम्बरम (लीड-1)

भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के विरोध में भाजपा ने शनिवार को यह बंद आयोजित किया है।

चिदम्बरम ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि भाजपा इस मुद्दे को अनावश्यक तूल दे रही है और इसे सड़कों पर ले जा रही है। गृह मंत्री ने कहा कि, "यह ठीक नहीं है और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"

चिदम्बरम ने राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के फैसले का समर्थन किया।

चिदम्बरम ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक में जारी राजनीतिक गतिविधियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि किसी राज्यपाल द्वारा किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देना कोई अभूतपूर्व घटना नहीं है।

चिदम्बरम ने कहा, "यह पहला मौका नहीं है जब एक राज्यपाल ने मुख्यमंत्री या मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। इस सम्बंध में जो नियम हैं वह पूरी तरह स्पष्ट हैं।"

गृह मंत्री ने कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यपाल को मुकदमा चलाने की अनुमति देने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रायोजित इस बंद के दौरान शांति व्यवस्था बरकरार रखना प्रदेश सरकार का काम है।

गृहमंत्री ने कहा, "निश्चित तौर पर भाजपा कानूनी स्थिति से अवगत है। भाजपा यह भी जानती है कि राज्यपाल के आदेश से प्रभावित कोई भी व्यक्ति वैधानिक विकल्पों का उपयोग कर सकता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपनी प्रदेश इकाई को कानून का पालन करने और कर्नाटक सरकार को कानून व्यवस्था बनाने के अपने संवैधानिक दायित्व का पालन करने की सलाह देगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+