हरियाणा में 5 लाख नए मतदाता
गत पांच जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 491,443 मतदाता बढ़ गए हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुमित मिश्र ने बताया, "राज्य में अब मतदाताओं की संख्या 13,249,421 तक पहुंच गई है। इनमें 6,038,267 महिला मतदाता हैं बाकी 7,211,154 पुरुष शामिल हैं।"
मिश्र ने बताया कि राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में फोटो मतदाता सूची तैयार कर ली गई। सबसे अधिक नए मतदाता राज्य के फरीदाबाद जिले में जुड़े हैं। हरियाणा में अक्टूबर 2009 में विधानसभा चुनाव हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications