ब्राजील भूस्खलन : मृतकों की संख्या 762 हुई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार प्रांतीय सरकार ने जारी एक बयान में शुक्रवार को बताया कि मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से नोवा फ्रीब्यूर्गो शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां मरने वालों की संख्या 367 तक पहुंच गई है।
आपदा राहत दल ने टेरोसोपोलिस शहर से 309 शव बाहर निकाले हैं जबकि पेट्रोपोलिस में मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई है। वहीं सुमीदौरो शहर में भी भूस्खलन से 21 लोग मरे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार इस तबाही के कारण कम से कम 6,050 लोग बेघर हो गए हैं। इसके अलावा 7,780 को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें अस्थाई रैन बसेरों में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications