कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं का दौर बरकरार
घाटी में पिछले दो सप्ताह से जारी कड़ी सर्दी की वजह से नलों में पानी जम जा रहा हैं और सड़कों पर फिसलन बढ़ने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।"
दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और गुलमर्ग में यह शून्य से 10.5 डिग्री नीचे रहा।
अधिकारी ने बताया, "लद्दाख क्षेत्र के लेह में शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़कर शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया और कारगिल में यह शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार घाटी में आने वाले दिनों में मौसम सर्द और शुष्क बना रहेगा और इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications