देहरादून में सड़क दुर्घटना में हिरन की मौत
देहरादून, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देहरादून जिले के जीवनवाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने गुरुवार को एक मादा हिरन को टक्कर मार दी। इस घटना में हिरन की मौत हो गई। वन विभाग ने हिरन का पंचनामा भरकर दफना दिया।
इस घटना की सूचना आस पास के लोगों ने लच्छीवाला क्षेत्र के वन कर्मियों को दी। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि घायल हिरन को अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि संभवत: हिरन जंगल से भटककर राजमार्ग पर आ गया और वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications