पुलिस के खिलाफ शिकायत मामले में मप्र अव्वल
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले पायदान पर है। उत्तर प्रदेश दूसरे, जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के वर्ष 2009 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में पुलिस के खिलाफ 15,903 शिकायतें दर्ज हुईं। उत्तर प्रदेश में 10,953 और दिल्ली में ऐसी 6,155 शिकायतें दर्ज हुईं।
वहीं संघ शासित कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां पुलिस बलों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। ये राज्य हैं- लक्षद्वीप, दमन एवं दीव, दादर व नगर हवेली।
एनसीआरबी के मुताबिक देश में पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संख्या में इजाफा हुआ है, जबकि उनके खिलाफ शिकायतों की संख्या में कमी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications