निलंबित इंजीनियर के लॉकर से नकदी व सोना मिला
विशेष पुलिस संगठन लोकायुक्त द्वारा जैन के निवास पर दी गई दबिश में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला था। उसी के तहत शुक्रवार को भोपाल में एक बैंक का लॉकर खोला गया तो उससे सोने की तीन सिल्ली (लगभग डेढ़ किलो वजन) मिलीं। इसके अलावा तीन लाख 95 हजार रुपये मिले।
लोकायुक्त के मुताबिक जैन के अब तक चार लॉकर खोले जा चुके हैं। उनके पास लगभग पांच करोड़ रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हो चुका है। जैन को पिछले दिनों राज्य सरकार ने निलंबित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications