बम और कार्बाइन के साथ नक्सली गिरफ्तार
नवादा जिले के पुलिस अधीक्षक जी़ पी़ सिन्हा ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने भाकपा (माओवादी) के एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक कार्बाइन, चार कारतूस और तीन शक्तिशाली बम बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2009 को कौआकोल थाना क्षेत्र के महुलियाटांड़ के समीप 12 पुलिसकर्मियों की नक्सलियों द्वारा की गई हत्या में गिरफ्तार नक्सली के शामिल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गिरतार नक्सली से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications