पीएसी प्रमुख ने सिब्बल के खिलाफ मीरा को लिखा पत्र
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुरली मनोहर जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम सम्बंधी राष्ट्रीय अंकेक्षक की रिपोर्ट की दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा आलोचना किए जाने पर सवाल उठाया है।
जोशी ने यहां शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह पत्र जारी किया।
जोशी ने यह पत्र मंत्री के खिलाफ शुक्रवार सुबह सर्वोच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणी आने के बाद लिखा।
जोशी ने अपने पत्र में कहा कि दूरसंचार मंत्रालय को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। उन्होंने सीएजी पर प्रहार करने के समय पर सवाल उठाया, जबकि यह रिपोर्ट संसद में रखी जा चुकी है।
जोशी ने कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष को पीएसी को दिशा निर्देश देने के लिए सक्षम मानते हैं। मीरा कुमार को सुनिश्चित करना चाहिए कि मंत्रालय की ओर से ऐसी अनुपयुक्त टिप्पणी नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से लोकतंत्र की सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। यदि सीएजी या पीएसी और मंत्रालय के बीच विवाद को बढ़ाने की अनुमति दी गई तो ऐसे में स्वस्थ लोकतंत्र के गिनती के दिन रह जाएंगे।
जोशी ने सिब्बल के इस बयान पर आश्चर्य प्रकट किया कि उन्हें ऐसे बयान के लिए प्रधानमंत्री से अनुमति या सहमति मिली हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications