हिमाचल में 5 की दबकर मौत

उपायुक्त पदम सिंह चौहान ने आईएएनएस से कहा कि जिला मुख्यालय नाहन से करीब 40 किलोमीटर दूर महिपुर गांव में पहाड़ से लुढ़के पत्थरों के टकराने से घर की दीवारें गिर गईं। उन्होंने कहा कि मरने वाले मजदूर अपने घर में सो रहे थे।

पांच व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो किसी तरह भाग निकलने में सफल हो गए। उन्हें चोट लगी है।

चौहान ने कहा कि पहली नजर में लग रहा है कि हाल में हुई बारिश के कारण पत्थर अपने स्थानों से लुढ़क गए।

मृतकों को बाहर निकालने में काफी समय लगा। सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+