सरकारी उपायों के बावजूद महंगाई पर नहीं लगी लगाम
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्राइस मॉनिटरिंग सेल द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में मूंगफली तेल की कीमत 134 रुपये से बढ़कर 135 रुपये प्रति किलो हो गई।
चावल, गेंहूं, आटा, चना दाल, मसूर दाल, दूध, सरसों का तेल, वनस्पति, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, नमक और चाय की कीमत पिछले सप्ताह के स्तर पर बनी हुई है।
कुछ अन्य खाद्य पदार्थो की कीमत में हालांकि गिरावट आई है, जैसे अरहर (तुर) दाल 69 से घटकर 68 रुपये किलो, मूंग दाल 68 से घटकर 67.50 रुपये किलो, उड़द दाल 68 से घटकर 67 रुपये किलो, चीनी 34 से घटकर 33.50 रुपये किलो और आलू नौ से घटकर आठ रुपये किलो पर आ गये हैं।
प्याज की कीमत 58.50 रुपये से घटकर 43.50 रुपये प्रति किलो स्तर पर आ गया है।
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महंगाई से निजात दिलाने के लिए कई कदम उठाए, जिसमें आयात-निर्यात का नियमन, सरकारी केंद्रों पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री, आदि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications