पाकिस्तान पर दबाव बनाए चीन : गडकरी

चीन के दौरे पर जाने वाले भाजपा के पहले अध्यक्ष गडकरी ने चीनी नेताओं को अपनी पार्टी की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से चलाए जाने वाले आतंकवाद पर अत्यंत गंभीर है।

गडकरी ने 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन' के नेताओं से व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चीनी नेताओं को यह भी बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बीजिंग द्वारा किए जाने वाले विकास परियोजनाओं के खिलाफ भारत में तीव्र जनाक्रोश है।

ज्ञात हो कि भाजपा अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के एक शिष्टमंडल के साथ पांच दिनों की सद्भावना यात्रा पर चीन में हैं।

उन्होंने 'कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन' के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के उप मंत्री ऐ पिंग और सीपीसी के राजनीतिक ब्यूरो की नौ सदस्यों वाली स्थायी समिति के वरिष्ठ नेता ली चांगचुन से भी मुलाकात की।

भाजपा अध्यक्ष ने चीनी नेताओं से कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए चिंता का विषय है।

गडकरी ने कहा, "आतंकवाद कोई सीमा नहीं पहचानता और आतंकवादी समूहों में बड़ी तेजी के साथ सम्पर्क स्थापित हो रहे हैं।" उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आंतकवाद का मुकाबला करेंगे।"

भाजपा नेता ने चीन से अपील की कि वह भारत को आतंक के निर्यात पर रोक लगाने और मुम्बई हमलों के साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाए। इसके अलावा गडकरी ने चीनी नेताओं के साथ नत्थी वीजा का मामला भी उठाया।

इस पर चीनी नेताओं ने कहा, "भाजपा अध्यक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों की महत्ता को बीजिंग समझता है।"

इंडो-एशिय न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+