हरिद्वार में सिलेंडर फटने से 2 की मौत
हरिद्वार, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जनपद के रानीपुर थाना अंतर्गत एक ऑक्सीजन गैस कारखाने में सिलेंडर फटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रानीपुर के पुलिस निरीक्षक विजय सिंह कुंडलिया ने बताया कि शुक्रवार को गैस कारखाने में सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं।
उन्होंने कहा कि दो घायलों को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को देहरादून स्थित हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया है। कारखाने में अगिनशमन दल की मदद से राहत कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications