हुंडई का तमिलनाडु को 1,500 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने कहा कि कम्पनी ने डीजल इंजन और वाहन के पुर्जे बनाने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव रखा है और जल्द ही राज्य सरकार और कम्पनी के बीच इससे सम्बंधित एमओयू पर हस्ताक्षर हो जाएगा।
रंजन ने भारतीय उद्योग परिसंघ के एक सम्मेलन में संवाददाताओं से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हुंडई का प्रस्तावित निवेश राज्य में कम्पनी की तीसरी विस्तार परियोजना होगी।
चेन्नई के निकट ही इरंगाट्टकोट्टि में हुंडई के दो कार संयंत्र हैं, जिसकी सलाना 6,00,000 कार उत्पादन करने की क्षमता है।
उल्लेखनीय है कि अभी हुंडई की छोटी कारों के लिए देश में डीजल इंजनों का निर्यात किया जा रहा है।
हुंडई आम लोगों के लिए एक सस्ती और छोटी कार बनाने की परियोजना पर भी काम कर रही है, जिसके जल्द ही बाजार में आने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications