इराक युद्ध पर अफसोस नहीं : राइस
टेलीविजन चैनल 'सीएनएन इंटरनेशनल' पर गुरुवार को पीयर्स मॉगर्न को दिए साक्षात्कार में राइस ने कहा, "हमने जो करने का प्रयास किया..बाद के दोनों प्रशासकों ने वही करने की कोशिश की है।"
उन्होंने कहा, "दुनिया भर में फैले चरमपंथी नेटवर्क हमारे जीवन को खतरे में डालने में सक्षम हैं। इस नेटवर्क को हराया जा सकता है।"
राइस ने कहा, " हम चरमपंथियों और आतंकवादियों के प्रत्येक प्रयासों को असफल करेंगे। आतंकवाद एक रणनीति रहा है, अब यह मानव इतिहास की चीज होगा।"
पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, "हम निश्चित रूप से चरमपंथी आतंकवादी संगठन अलकायदा को हरा सकते हैं।"
अमेरिका की वर्ष 2005 से 2009 तक विदेश मंत्री रहीं राइस ने इराक युद्ध पर कहा, "जो तथ्य आप आज जानते हैं वह जो आप कल करने वाले हैं उस पर प्रभाव डालता है। उस समय सभी खुफिया एजेंसियों ने बताया कि सद्दाम हुसैन सामूहिक विनाश के हथियार एकत्र कर रहे हैं।"
राइस ने कहा, "खुफिया जानकारी बाद में गलत साबित हुई। मुझे सद्दाम के खिलाफ युद्द छेड़ने का अफसोस नहीं है। सामूहिक विनाश के हथियार पर हमसे गलती हुई। हमारा उद्देश्य इन हथियारों को सबके सामने लाना था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications