बच्चों के खिलाफ अपराध में 7.6 फीसदी वृद्धि
एनसीआरबी के जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2008 में बच्चों से जुड़े 22,500 मामले दर्ज किए गए, जहां 7.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ वर्ष 2009 में यह 24,201 तक पहुंच गए।
वर्ष 2008 में भ्रूण हत्या के 73 मामले सामने आए थे जबकि वर्ष 2009 में इसमें 123 यानी 68.5 फीसदी की भारी वृद्धि हुई है।
वर्ष 2009 में बच्चों के साथ दुष्कर्म के मामलों में मामूली रूप से 1.4 फीसदी की कमी आई है।
मध्य प्रदेश में बच्चों से जुड़े 4,646 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 3,085 रहा। महाराष्ट्र में 2,894 और दिल्ली में 2,839 मामले सामने आए। इन राज्यों में बच्चों के साथ अपराध में क्रमश: 19.2 फीसदी, 12.7, 12, और 11.7 फीसदी की वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वर्ष 2008 की तुलना में वर्ष 2009 में बाल अपराध में 11.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications