नालंदा विश्वविद्यालय के विकास में मदद करेगा चीन : झांग यान
नालंदा में अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का जायजा लेने आए झांग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का खुलना एक बेहतरीन कदम है। इससे सभी देशों के छात्र यहां शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गठित कार्यदल में चीन भी शामिल है। इस ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थान को एक बार फिर से बहुपयोगी बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर यान अपनी पत्नी सेन वांग सिया के साथ गुरुवार को पटना पहुंचे। यह उनकी पहली बिहार यात्रा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर राज्य के विकास में चीन के निवेश का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को चीन आने का न्योता भी दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications