कश्मीरी उपभोक्ता 1900 पर कॉल कर बदलेंगे ऑपरेटर

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को पूरे देश के लिए मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सेवा शुरू कर दी। इसके तहत ग्राहक बिना अपना मोबाइल नम्बर बदले पुरानी कम्पनी को छोड़कर नई कम्पनी की सेवा ले सकते हैं।

दूरसंचार विभाग ने कहा कि चूंकि जम्मू एवं कश्मीर में प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ता एसएमएस नहीं भेज सकते इसलिए विभाग ने फैसला किया है कि वे उपभोक्ता 1900 पर कॉल कर यूनिक पोर्टिग नम्बर हासिल कर सकते हैं।

यह सेवा देने वाली कम्पनी 1900 पर कॉल स्वीकार करने के लिए जरूरी व्यवस्था करेगी।

जम्मू एवं कश्मीर में ऑपरेटर बदलने में अधिकतम 15 दिनों का समय लगेगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में सिर्फ सात दिन लगेंगे।

इस सेवा के लिए उपभोक्ताओं को अधिकतम 19 रुपये खर्च करने होंगे। नई कम्पनी के साथ उपभोक्ता को कम से कम तीन महनों तक बने रहना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+