भ्रष्टाचार पर रोक के लिए भारत से प्रेरित हुआ चीन
समाचार पत्र 'चाइना डेली' में शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकाई नई योजना शुरू करने जा रही है। योजना के तहत पार्टी और सरकारी अधिकारियों को अपनी संपत्तियों का खुलासा करना होगा।
क्वोंगडांग प्रांत के डिप्टी पार्टी चीफ झू मिंगू के मुताबिक इस वर्ष के अंत के पहले इस अभियान को चुनिंदा शहरों और विभागों में शुरू किया जाएगा और आने वाले वर्षो में इसे पूरे प्रांत में लागू किया जाएगा।
झू ने हालांकि इस परियोजना के बारे में विवरण नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के प्रोटोकॉल के लिए भी एक नई प्रणाली लाई जाएगी। इसमें अधिकारियों को लोगों से उपहार और अन्य सुविदाएं लेने से मनाही होगी।
झू ने कहा, "सरकार का यह कदम क्वोंगडांग में एक ईमानदार और स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications