रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 28 फीसदी बढ़ा

मुकेश अम्बानी की ऊर्जा कम्पनी का कुल कारोबार इस अवधि में 62,399 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 58,848 करोड़ रुपये था।

अक्टूबर-नवम्बर में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का कम्पनी को फायदा मिला और कम्पनी का तेल रिफाइनिंग कारोबार 9.42 फीसदी बढ़कर 52,524 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कम्पनी को हर बैरल की रिफाइनिंग पर नौ डॉलर का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल इसी अवधि में 5.9 डॉलर प्रति बैरल था।

कम्पनी ने शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद परिणाम की घोषणा की। शुक्रवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 986.50 रुपये पर बंद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+