बीएसएफ की कार्रवाई में घुसपैठिया ढेर
बीएसएफ के जवानों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे पारगवाल सेक्टर में शुक्रवार तड़के 4.15 बजे कुछ संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दीं। उनके द्वारा चुनौती दिए जाने पर घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। माना जा रहा है कि यह गोलीबारी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने के लिए की गई।
सूत्रों के मुताबिक घुसपैठिए और सैनिकों के बीच करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में घुसपैठिया मारा गया। घटना के बाद से ही बीएसएफ ने इस इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications