कुरियन बने विप्रो के नए सीईओ
शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कम्पनी ने कहा है वर्तमान दोनों सीईओ गिरीश परांजपे और सुरेश वासवानी एक फरवरी को पद छोड़ देंगे।
कुरियन वर्तमान में कम्पनी के इको फ्रेंडली विभाग के सीईओ हैं। इस विभाग की शुरुआत इस वर्ष की गई थी।
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने यहां एक बयान में कहा, "आर्थिक संकट से सफलतापूर्वक निकलने में संयुक्त सीईओ का तंत्र काफी मददगार साबित हुआ।"
परांजपे और वासवानी पिछले करीब दो दशक से कम्पनी से जुड़े हुए हैं और कम्पनी का नेतृत्व करने वाली टीम का अभिन्न हिस्सा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications