ओबामा दोबारा लड़ सकते हैं चुनाव
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक व्हाइट हाउस के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा होने जा रहा है।" जब तक ओबामा संघीय निर्वाचन आयोग के समक्ष नामांकन नहीं कराते तब तक उनकी यह दोवदारी आधिकारिक नहीं होगी।
गिब्स ने कहा कि ओबामा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास जारी रखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि ऐसी सम्भावना है कि ओबामा मार्च के आसपास अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। उनके उप चीफ ऑफ स्टाप जिम मेसिना उनके प्रचार प्रबंधक हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications