सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
मुम्बई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 39.46 अंक गिरकर 19007.08 पर और निफ्टी 19.55 अंक गिरकर 5692.05 पर खुला।
सुबह करीब 9.15 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 56.52 अंकों की गिरावट के साथ 18990.02 पर कारोबार कर रहा था। उसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 23.05 अंकों की गिरावट के साथ 5688.55 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली बढ़त का रुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications