प्राचीन समय के हाथियों के 3 टन दांत जब्त
मास्को, 21 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के सीमा शुल्क विभाग ने प्राचीन समय के विशाल हाथियों के तीन टन दांत जब्त किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने सेंट पीटर्सबर्ग के दो व्यक्तियों को तीन टन हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ जारी है और अभी तक दातों के मूल्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि सामान्य तौर पर यह उत्तरी साइबेरिया में पाया जाता है। इस इलाके में लगभग 15 टन दांत हर साल पाए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications