तालिबान ने 6 की हत्या की
इस्लामाबाद, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में हंगरी की एक तेल कंपनी के वाहन पर संदिग्ध तालिबानी आतंकवादियों ने हमला कर दिया। अधिकरियों के मुताबिक इस हमले में छह लोग मारे गए हैं जबकि दो लोगों को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह घटना खबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में हुई।
कोहाट के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी खालिद ओमरजई ने बताया कि हंगरी की तेल कम्पनी के चार कर्मचारी कोहाट से पेशावर जा रहे थे जब एक अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया।
ओमरजई ने कहा, "एक चालक और एक श्रमिक की हत्या कर दी गई है जबकि दो इंजीनियरों को अगवा कर लिया गया है।"
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक बारूदी सुरंग की चपेट में आने से चार सैनिक भी मारे गए हैं। अधिकारी ने बताया, "काफिले में दो वाहन शामिल थे। एक वाहन में कम्पनी के कर्मचारी तैनात थे जबकि दूसरे में सुरक्षाबल थे। हमलावरों ने दोनों वाहनों पर हमला कर दिया। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications