सुकना भूमि घोटाले में लेफ्टिनेंट जनरल रथ दोषी करार
शिलांग, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन भूमि घोटाला मामले में सेना की अदालत ने शुक्रवार को 33वीं कोर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रथ को दोषी करार दिया।
रथ को इस मामले में कुछ दिन के भीतर सजा सुनाई जाएगी।
रथ पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सेना के साथ छल करने के इरादे से 2008 में सैन्य स्टेशन के निकटवर्ती 70 एकड़ के भूखंड पर शैक्षिक संस्थान के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया था।
कोर्ट मार्शल के लिए लेफ्टिनेंट जनरल आई.पी. सिंह की अध्यक्षता में गठित पांच लेफ्टिनेंट जनरलों की समिति ने इस मामले की आठ महीने लंबी चली सुनवाई के बाद यहां फैसला सुनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications