ट्रेन की बोगी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद
पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पटना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ट्रेन से राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने टोकरी में छुपा कर रखा गया100 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान जीआरपी ने नार्थ-इस्ट एक्सप्रेस की एक बोगी में रखे 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजे को पान की चार टोकरियों में रखा हुआ था। हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
पुलिस को आशंका है कि यह गांजा तस्करी के लिए कहीं भेजा जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications