चौथी तिमाही में विप्रो का राजस्व बढ़ने का अनुमान (लीड-1)
विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुरेश सेनापति ने तीसरी तिमाही में आईटी सेवा कम्पनी के प्रदर्शन की घोषणा करते चौथी तिमाही में 1.4 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित करने का अनुमान जताया।
व्रिपो लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसम्बर) के दौरान 1.3 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 फीसदी और मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही की तुलना में 5.6 फीसदी अधिक है।
कम्पनी ने भारतीय आईटी क्षेत्र में 2009-10 छाई मंदी से उबरते हुए मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 13.2 अरब रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक व्यवस्था के तहत शुद्ध मुनाफा 29.4 करोड़ डॉलर और राजस्व 1.75 अरब डॉलर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications