अपराध बढ़ा, एक चौथाई दुष्कर्म के मामले दिल्ली मे

रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में दर्ज होने वाले बलात्कार के मामलों में से एक चौथाई दिल्ली में घटित होते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009 के दौरान महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामले 4.1 फीसदी बढ़े। वर्ष 2008 में महिलाओं से जुड़े कुल 195,856 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2009 में यह आंकड़ा बढ़कर 203,804 तक पहुंच गया।

महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में बलात्कार, अपहरण, दहेज सम्बंधित हत्याएं, प्रताड़ना, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी और अभद्र व्यवहार शामिल है।

वर्ष 2009 के दौरान देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के करीब एक-चौथाई यानी 23.8 फीसदी मामले दिल्ली में दर्ज किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार देश के 35 शहरों सहित दिल्ली में वर्ष 2009 के दौरान महिलाओं के अपहरण में 38.9 फीसदी, दहेज सम्बंधित हत्या के मामलों में 15.2 फीसदी और छेड़छाड़ के मामलों में भी 14.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वर्ष 2009 के दौरान महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई जबकि कुछ मामलों में कमी आई है। वर्ष 2008 की तुलना में 2009 में महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलों में तीन फीसदी, छेड़छाड़ के मामलों में 4.2 और दुर्व्यहार के मामलों में 17.6 फीसदी की कमी देखी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+