सड़क हादसे में न्यायाधीश सहित 3 की मौत
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार रात सड़क हादसे में भोपाल न्यायालय के मजिस्ट्रेट के के शुक्ला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कार चालक व शुक्ला का बेटा शामिल है। वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आई पी कुलश्रेष्ठ ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात को भोपाल सागर मार्ग पर गैरतगंज के निकट टेकापार में शुक्ला के वाहन की भोपाल की ओर से जा रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई थी। इस हादसे में भोपाल न्यायालय में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के के शुक्ला उनके बेटे व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनकी पत्नी, बेटा व अन्य घायल हो गए। घायलों का भोपाल के अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
कुलश्रेष्ठ ने बताया है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications