तिरंगा फहराने से रोकने वाला देशद्रोही : राजनाथ
मध्य प्रदेश के दौरे पर आए राजनाथ सिंह ने इंदौर में पत्रकारों से कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान व शान का प्रतीक है। इसे फहराने से अगर कोई रोकता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।
ज्ञात हो कि भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का एलान किया है। इसके लिए राष्ट्रीय एकता यात्रा (तिरंगा यात्रा) भी निकाली जा रही है।
दूसरी ओर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय ने भोपाल में कहा कि कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए भाजपा यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा, "मैं इनसे (भाजपा) पूछना चाहता हूं कि इनमें अगर इतनी राष्ट्रीय भावना है तो अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगा लें, भाजपा कार्यकर्ता दोरंगा झंडा तो लगाता है, मगर तिरंगा क्यों नहीं लगाता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications