नक्सलियों से मेरे सम्बंध को साबित करें बुद्धदेब : महाश्वेता

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य द्वारा नक्सलियों से सम्बंध होने का आरोप लगाए जाने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं मैगसेसे पुरस्कार विजेता प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी ने उनसे सबूतों के साथ आरोप साबित करने की अपील की है।

महाश्वेता ने कहा, "मुझे कनिष्ठ सहयोगियों से पता चला कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को दावा किया है कि मेरे संगठन 'बंदी मुक्ति कमेटी' (बीएमसी) का नक्सलियों से सम्बंध है। लेकिन मैंने कभी किसी नक्सली को नहीं देखा है।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री होने के नाते बुद्धदेब बाबू के पास असीमित अधिकार है, इसलिए मैं विनम्रता से उनसे अनुरोध करती हूं कि वह साबित करें कि मेरे नक्सलियों से सम्बंध हैं। यह उनकी जिम्मेदारी भी है कि वह समाज के सामने सच को सामने लाएं।"

महाश्वेता गुरुवार को मध्य कोलकाता स्थित एस्प्लानेड में मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन और नक्सली विचारक नारायण सान्याल और पीयूष गुहा की रिहाई की मांग को लेकर शहर के बुद्धजीवियों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थीं।

ज्ञात हो कि सेन, सान्याल और कोलकाता के व्यवसायी पीयूष गुहा को छत्तीसगढ़ की अदालत ने राजद्रोह और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में 24 दिसम्बर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

लेखिका ने अदालत के फैसले को चुनौती देने का सेन को समुचित मौका देने से इंकार करने पर छत्तीसगढ़ सरकार की आलोचना भी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+