एलोवेरा ने हिमाचल की आमदनी बढ़ाई
इन दिनों हिमाचल प्रदेश में एलोवेरा की खेती बढ़ रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर बंदरों के उत्पात के कारण अन्य फसल कारगर नहीं होते हैं, वहां एलोवेरा की खेती अच्छी हो रही है।
मुख्य वन संरक्षक जी. एस. गोराया ने आईएएनएस से कहा कि एलोवेरा बंदरों की खाद्य श्रंखला में नहीं आता है, इसलिए वे इसे पसंद नहीं करते हैं।
वन विभाग उन स्थानों पर इसकी खेती को बढ़ावा दे रहा है, जहां-जहां पर बंदरों का आतंक है।
राज्य में अभी 15 हेक्टेयर निजी खेतों में एलोवेरा, आमला, और बहेरा की खेती हो रही है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि 20 क्विं टल एलोवोरा यहां बिकने के लिए तैयार हो चुका है।
स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ ने राज्य सरकार के साथ एलोवेरा सहित अन्य आयुर्वेदिक जड़ी बूटी सीधे किसानों से खरीदने का एक समझौता किया है।
स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर एलोवेरा एक चमत्कारिक पौधा है। इसे कई रोगों में रामबाण माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications