जानिए बिना नंबर बदले कैसे बदलें कंपनी?

1. सबसे पहले आपको 8 अंकों का यूनीक पोर्टिंग कोड (यूपीसी) लेना होगा। इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन से 1900 पर एसएमएस करें- PORT । कुछ ही क्षणों में आपको अपना यूपीसी मिल जाएगा।
2. अब आप जिस कंपनी की सेवा लेना चाहते हैं, उसके पास अपना यूपीसी लेकर जाएं। फॉर्म भरें और साथ में अपने फोटोग्राफ, एड्रेस प्रूफ एवं आईडेंटिटी प्रूफ की प्रतियां जमा कर दें।
3. तब तक इंतजार करें, जब तक नई ऑपरेटर कंपनी की ओर से सेवाएं शुरू करने का आपके पास कोई एसएमएस नहीं आता। उस दौरान हो सकता है आपका नंबर दो-तीन घंटे के लिए सक्रिय नहीं रहे।
4. करीब तीन से चार घंटे बाद मोबाइल को स्विच ऑफ करके नए ऑपरेटर द्वारा दिया गया सिमकार्ड डालें और सेवाएं शुरू।
अन्य प्रमुख बातें-
* एक बार कंपनी बदलने पर सिर्फ 19 रुपए खर्च आएगा।
* इस पूरी प्रक्रिया में 6-7 दिन से ज्यादा नहीं लगना चाहिए। जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में 15 दिन लग सकते हैं।
* मोबाइल कंपनी बदलने के लिए प्रीपेड धारकों का बैलेंस या टॉकटाइम आगे स्थानांतरित नहीं होगा।
* पोस्टपेड धारकों को पहले अपनी पिछली कंपनी के बकाया बिलों का भुगतान करना होगा।
* इसमें आप अपने नंबर को जीएसएम से सीडीएमए और सीडीएमए से जीएसएम में परिवर्तित कर सकते हैं।
* एक बार कंपनी बदलने के बाद दोबारा कंपनी 90 दिन से पहले नहीं बदल सकते।
* यूपीसी मिलने के 7 दिन के अंदर प्रक्रिया को पूरा करें, नहीं तो फिर से यूपीसी लेना होगा।












Click it and Unblock the Notifications