उत्तराखण्ड में भूकम्परोधी यंत्र लगाने की कवायद शुरू
आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति (डीएमएसी) के अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को कहा कि आपदा के लिहाज से उत्तराखण्ड अति संवदेनशील है। इसके लिए राज्य सरकार ने मसूरी और नैनीताल में अत्याधुनिक राडार लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा न्याय पंचायत स्तर पर भूकम्परोधी यंत्र भी लगाए जाएंगे। आपदा से बचाव के लिए राज्य की सभी 676 न्याय पंचायतों में आपदा प्रबंधन करने के साथ ही युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications