देहरादून न्यायालय में हिजबुल के 2 आतंकी पेश
देहरादून पुलिस ने गत 11 दिसम्बर की रात पाकिस्तानी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो खूंखार आतंकियों डिवीजनल कमांडर गुलाब नबी शेख और स्लीपर सेल तनवीर को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी आईएमए की पासिंग आउट परेड 12 दिसम्बर से मात्र 12 घंटे पहले हुई।
चार दिनों तक खुफिया एजेंसी और पुलिस ने दोनों से पूछताछ की लेकिन उनसे कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू ले गई। ट्रांजिट रिमांड पूरी होने पर उन्हें मंगलवार को यहां लाया गया। बुधवार को दोनों आंतकियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी. एस. मतरेलिया ने बताया कि आंतकियों को कड़ी सुरक्षा घेरे में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय अगली सुनवाई एक फरवरी को करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications