बुद्धदेव को दंडित किया जाए : ममता

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को दंडित किए जाने की मांग की है। ममता ने कहा है कि बुद्धदेव ने स्वीकार किया है कि राज्य में कुछ सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए ममता ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "क्या कोई हत्यारा अपने अपराध को स्वीकार कर अदालत से छूट जाता है। उन लोगों ने कई अपराध किए हैं। कई हत्याएं की हैं। उन्होंने हरमद शिविर लगा रखे हैं। उन्हें उनके अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव ने दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, "यदि सशस्त्र हिंसा है तो इससे साबित होता है कि ऐसे कुछ स्थान हैं जहां हथियार हैं। ये सशस्त्र समूह जहां कहीं भी होंगे, चाहे वह जंगलमहल में ही क्यों न हो राज्य की पुलिस और प्रशासन शांति से नहीं बैठने वाले हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+