झारखण्ड के पूर्व मंत्री अपहरण में नामजद

रांची, 20 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सत्यानंद भोक्ता के खिलाफ दो व्यक्तियों का अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि भोक्ता ने चतरा जिले में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी की मदद के लिए दोनों व्यक्तियों का अपहरण किया।

पुलिस के अनुसार जिला परिषद सदस्य बालेश्वर कुशवाहा के बेटे और दामाद को चतरा जिले से बुधवार रात अगवा किया गया।

बालेश्वर की पुत्रवधू संगीता देवी ने सदर पुलिस थाने में गुरुवार को भोक्ता के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि भोक्ता बालेश्वर पर दबाव डाल रहे थे कि वह जिला परिषद अध्यक्ष के पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लें।

जिला परिषद अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव गुरुवार को हुआ।

भोक्ता ने हालांकि आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने चतरा में संवाददाताओं से कहा, "मैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करता हूं। मुझ पर अपहरण जैसा आरोप मेरी छवि बिगाड़ने की नीयत से लगाया गया है।"

पुलिस का कहना है कि दोनों अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+