चीन ने 10.3 फीसदी की दर से किया विकास
विकास दर की घोषणा करते हुए नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) के निदेशक मा जियांतंग ने संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि 2010 में चीन का सकल घरेलू उत्पाद 6050 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल से 10.3 फीसदी अधिक है।
आलोच्य अवधि की चौथी तिमाही में चीन की विकास दर 9.8 फीसदी रही। तीसरी तिमाही में 9.6 फीसदी, दूसरी तिमाही में 10.3 फीसदी और पहली तिमाही में 11.9 फीसदी रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मा के हवाले से लिखा है कि चीनी अर्थव्यवस्था मंदी से उबर चुकी है और स्थायी विकास के दौर में पहुंच चुकी है।
चीन ने साल की शुरुआत में आठ फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा था।
इस साल चीन में सर्वाधिक विकास औद्योगिक क्षेत्र में 12.2 फीसदी दर्ज किया गया। प्राथमिक क्षेत्र में 4.3 फीसदी और तृतियक (टर्सियरी) क्षेत्रों में 9.5 फीसदी विकास दर्ज किया गया।
मा ने कहा कि पिछला साल चीन के लिए बेजोड़ रहा। इस साल अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में असंतुलन और अस्थिरता के बावजूद चीन ने स्थायी विकास दर बरकरार रखी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications