कृष्णा के समक्ष आस्ट्रेलिया ने उठाया लंबित भुगतान मुद्दा (राउंडअप)

इस मसले पर राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा कि आस्ट्रेलिया की एक कम्पनी पर आपत्ति उठने के बाद उसकी कुछ राशि रोकी गई जबकि दो कम्पनियों को पूरा भुगतान किया गया।

इस बीच केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अजय माकन ने आस्ट्रलियाई कम्पनियों के लंबित भुगतान के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने मंत्रालय का कार्यभार लेते ही अपने पहले आदेश में अधिकारियों को इस मामले का हल 10 दिनों के भीतर निकालने का निर्देश दिया है।

विदेश मंत्री केविन रड ने आस्ट्रेलिया के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के समक्ष लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई कम्पनियों के लाखों डॉलर का भुगतान राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति पर बकाया है।

कृष्णा ने आस्ट्रेलिया को आश्वासन दिया कि वह इस मसले पर खेल मंत्रालय से बात करेंगे।

विदेश मंत्री ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस मामले को मेरे ध्यान में लाया गया है..मैं वापस जाते ही इस सम्बंध में खेल मंत्रालय से बात करूंगा।"

रड ने कहा कि उन्होंने इस मसले को कृष्णा के साथ बातचीत में उठाया। कृष्णा मंगलवार से आस्ट्रेलिया की तीन दिनों की यात्रा पर हैं।

रड ने पत्रकारों से कहा, "हमने भुगतान से जुड़े मामलों पर चर्चा की। इस सिलसिले में भारत सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों से हमें संतोष है। यह भारत के घरेलू मामलों में से एक जटिल मुद्दा है, लेकिन इन मामलों से अच्छी तरह निपटा जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई सरकार कम्पनियों को उनका उचित भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए उनकी सहयोग करेगी।

पिछले साल दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह तीन अक्टूबर और समापन समारोह 14 अक्टूबर को अपनी सेवाएं देने वाले रिक ब्रिक ने कहा कि उन्हें दोनों समारोहों के लिए अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, "मैंने खेलों तक 12 लोगों की सेवाएं उपलब्ध कराईं। इनमें कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर्स और बतौर कार्यकारी प्रोड्यूर्स मैं भी शामिल था।"

इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने गुरुवार शाम नई दिल्ली में बयान जारी कर दावा किया कि रिक ब्रिक के साथ हुए करार राशि का 85 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शेष राशि समारोह के क्रिएटिव डायरेक्टर भरत बाला की आपत्ति पर रोकी गई। बाला ने रिक पर 'स्तरीय प्रदर्शन' न करने की आपत्ति उठाई।

दो अन्य आस्ट्रेलियाई कम्पनियों 'हावर्ड एंड संस' और 'नॉरवेस्ट' के लंबित भुगतान पर कलमाडी ने कहा कि उचित कराधान सलाह और मूल चालान प्राप्त करने के बाद इन कम्पनियों को पूरा भुगतान कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+