ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
देहरादून, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के रायवाला थाना के अंतर्गत रायवाला बाजार में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दुपहिया वाहन से रायवाला से ऋषिकेश जा रहा था।
थानाध्यक्ष रायवाला महेश जोशी ने बताया कि गुरुवार देर शाम ऋशिकेश निवासी बिपिन (30) रायवाला से ऋषिकेश अपनी स्कूटी से लौट रहा था कि अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जब तक वह संभलता, पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना स्थल पर भारी भीड़ जुटने से वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications