सैमसंग इंडिया ने किया 3.5 अरब डॉलर कारोबार
सैमसंग इंडिया के उप प्रबंध निदेशक रविंदर जुत्सी ने संवाददाताओं से कहा कि कम्पनी ने 2009 की तुलना में 2010 में 58 फीसदी विकास दर्ज किया है।
सैमसंग इंडिया कोरिया की उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु का कारोबार करने वाली कम्पनी सैमसंग की सहायक कम्पनी है और उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कारोबार करती है।
कम्पनी ने गुरुवार को स्प्लिट एयरकंडीशनर की श्रंखला 'इनविंसिया' और 'प्यूरिस्टा' लांच की। कम्पनी ने इन उत्पादों में बेहतर प्रौद्योगिकी के कारण बिजली कम खपत का दावा किया है। इस मौके पर कम्पनी ने कहा कि नए साल में फ्लैट पैनल टीवी, घरेलू सामान, रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर के क्षेत्र में अधिक विकास होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications